Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsViolent Clashes Erupt Over Land Dispute in Junabai 14 Injured
जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, 17 नामजद समेत 14 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, 17 नामजद समेत 14 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Sambhal News - जुनाबई में गंगा किनारे भूमि पर कब्जा करने को लेकर तीन गांवों के दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिससे 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 12 घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया।

Nov 07, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

जुनाबई। थाना क्षेत्र के गंगा किनारे भूमि पर कब्जा करने को लेकर‌ बीते दिन तीन गांव के दो पक्ष आमने-सामने सामने आ डटे थे। और गाली-गलौज के साथ दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से जमकर मारपीट हो गई थी। बहीं इस घटना में दोनों पक्षों से 14 लोग घायल हुए थे। जिसमें थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। परन्तु एक दूसरे को जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से हमला बोल दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों तरफ लाठी डंडे एवं फायरिंग होने पर गंगा घाट मुर्दे का अंतिम संस्कार करने आए लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर छिप गए। वहीं थाना पुलिस के द्वारा दोनों तरफ से घायल हुए 12 लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जबकि चिकित्सकों के द्वारा रेफर किए गए नौ घायलों का एक्स-रे तथा एक घायल का सीटी स्कैन कराया गया है। जबकि पुलिस ने चौकी प्रभारी संदीप कुमार की सूचना पर घटना को लेकर दोनों पक्ष की तरफ से 17 लोगों को नामजद तो 14अज्ञात लोगों के खिलाफ निम्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मौके से तमंचा लेकर भागे व्यक्ति की तलाश कर रही है।