खेत पर काम कर रहे युवक को मारपीट कर किया घायल
Sambhal News - गांव अटवा में खेत पर काम कर रहे युवक को रंजिश के कारण मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल के भाई ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के दौरान युवक की मां को भी चोटें आईं। आरोपी जान से मारने...

थाना कुढफतेगढ के गांव अटवा में खेत पर काम कर रहे युवक को रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के बड़े भाई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी वीरेश पुत्र भगवानदान ने बताया कि 18 अक्तूबर की सुबह बटाईदार नौसे, भाई मनोज, मां कलावती खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग दौड़कर उनके पास आए और रंजिशन गाली गलौज करने लगे। जब बटाईदार ने गाली देने से मना किया तो मारना पीटना शुरु कर दिया। मां बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वीरेश ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


