मारपीट में महिला प्रधान का देवर घायल, रिपोर्ट दर्ज
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव आढ़ौल में पंचायत घर में टाइल्स लगाने के दौरान ग्राम प्रधान के देवर के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के समय ग्राम प्रधान के पति निरीक्षण पर थे।

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव आढ़ौल में पंचायत घर में टाइल्स लगाने के दौरान ग्राम प्रधान के देवर के साथ गांव के तीन लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने टाइल्स निर्माण कार्य भी रूकवा दिया। घायल को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव आढ़ौल में पंचायत घर में टाइल्स लगाने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान पति सतीश यादव ने पुलिस को बताया कि उनके भाई सुनील कुमार पंचायत घर में चल रहे निर्माण कार्य का सोमवार को निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
मारपीट में वह घायल हो गए। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के भाई सतीश ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि योगेंद्र, भगत और दिनेश के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


