गैस सिलेंडर बिक्री को लेकर दो दुकानदारों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव में दो दुकानदारों के बीच गैस सिलेंडर की बिक्री को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने समय रहते हालात को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भेजा। मामले की जांच जारी है।

गैस सिलेंडर बिक्री को लेकर दो दुकानदारों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो दुकानदारों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बनियाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत गैस सिलेंडर की बिक्री को लेकर हुई थी। दोनों दुकानदारों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। घटना के दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। गनीमत रही कि कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटना के सही कारणों और दोषियों की पहचान की जा सके। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। बनियाठेर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।