मारपीट के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर गांव में 8 मई को एक सगाई समारोह के दौरान कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने पीड़ित के घर पर हमला किया। इस हमले में पीड़ित घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर निवासी जसराम पुत्र टीकाराम ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 8 मई को गांव के ही धर्मपाल के पुत्र लोकेशन सगाई आई थी। लग्न में किसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, लेकिन मामला शांत करा दिया था। देररात असमोली व मुरादाबाद के गांव नानपुर के लोग पीड़ित के घर पहुंच गए और मारपीट कर दी। जिससे पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरुण, राहुल, सतवीर, नकुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


