गांव में घुसा जलभराव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन, तालाब में पानी निकासी की मांग

गांव में घुसा जलभराव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

विकासखंड पंवासा की ग्राम पंचायत विक्रमपुर ताहरपुर में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव में पानी भरने से कई घरों में गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और जमा पानी सीधे घरों में पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि गांव के बराबर स्थित बड़े तालाब में पानी की निकासी कराई जाए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। जलभराव के कारण रास्तों पर कीचड़ फैल गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने और तालाब तक नाला साफ कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।