Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsVillagers Accuse Panchayat Head of Favoritism in Cleanliness Management
संभल के फिरोजपुर ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था पर ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए पक्षपात के आरोप

संभल के फिरोजपुर ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था पर ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए पक्षपात के आरोप

संक्षेप:

Sambhal News - ग्राम पंचायत फिरोजपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजेंद्र पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में ही सफाई नियमित होती है, जबकि अन्य बस्तियों में गंदगी और कूड़े की समस्या बनी रहती है। प्रधान ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Nov 18, 2025 12:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

ग्राम पंचायत फिरोजपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजेंद्र पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्य समान रूप से नहीं कराया जा रहा है। कुछ चुनिंदा इलाकों में ही सफाई कर्मियों को नियमित रूप से भेजा जाता है, जबकि अन्य बस्तियों की लगातार अनदेखी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, उनके मोहल्लों में महीनों तक सफाईकर्मी नजर नहीं आते, जिससे सड़कों और गलियों में गंदगी, कूड़ा और बदबू की समस्या बनी रहती है। लोगों ने बताया कि स्कूल और पानी की टंकी के आसपास रोज सफाई कराई जाती है, लेकिन अन्य बस्तियों में हालात बेहद खराब हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस लापरवाही से लोगों में काफी रोष है। कई ग्रामीणों ने बताया कि सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं, ग्राम प्रधान राजेंद्र ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि पंचायत में साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाती है और किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं होती। प्रधान ने दावा किया कि पंचायत विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। समस्याएं उठाने वालों में सत्यप्रकाश, शोभित, नत्थु राम, शिवचरण लाल, विनोद कुमार, राम गोपाल, सुनील, राहुल, पुनीत, अरुण और प्रदीप सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।