ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसड़क किनारे लहूलुहान मिला ग्रामीण, मौत

सड़क किनारे लहूलुहान मिला ग्रामीण, मौत

जनपद के नखासा थाना इलाके में हसनपुर मार्ग पर बाइक सवार लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां...

सड़क किनारे लहूलुहान मिला ग्रामीण, मौत
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 04 Dec 2021 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के नखासा थाना इलाके में हसनपुर मार्ग पर बाइक सवार लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर राजदेव निवासी 25 वर्षीय कौशेंद्र शुक्रवार शाम को किसी काम से मन्नीखेड़ा गया था। बताया जा रहा है कि वह देर शाम वापस घर लौट रहा था। लोगों ने सड़क किनारे उसे लहूलुहान पड़ा देखा, बाइक भी पास ही पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। लोगों की सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची और लहूलुहान पड़े बाइक सवार ग्रामीण को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देर रात परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बाइक सवार ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत की जानकारी पाकर पत्नी बेसुध हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें