Sambhal News: विकासखंड संभल में 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
Sambhal News: शासन की महत्वाकांक्षी मुहिम 'एक वृक्ष मां के नाम' के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड संभल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तर

Sambhal News: शासन की महत्वाकांक्षी मुहिम 'एक वृक्ष मां के नाम' के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड संभल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ एवं उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के सानिध्य में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। कार्यक्रम में गुरदीन वाल्मीकि, सुरेंद्र जैनवाल, विनोद कुमार प्रजापति, केसरी सिंह वाल्मीकि, प्रेम सिंह प्रजापति एवं मन्नू गौड़ सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


