ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलकाशी विश्वनाथ दर्शन के लिए विहिप का जत्था रवाना

काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए विहिप का जत्था रवाना

विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में विहिप से जुड़े श्रद्धालुओं का जत्था काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के लिए रवाना हो गया। इस बीच जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया। मुहल्ला दुर्गा कालोनी में...

काशी विश्वनाथ दर्शन  के लिए विहिप का जत्था रवाना
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 24 Aug 2019 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में विहिप से जुड़े श्रद्धालुओं का जत्था काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के लिए रवाना हो गया। इस बीच जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया। मुहल्ला दुर्गा कालोनी में विक्रम पैलेस पर भाजपा नेता डा.अरविंद गुप्ता व अशोक गर्ग ने नारियल फोड़कर और भगवा झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं की बस को काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना किया।

इससे पहले डा.हिमांशु पूनिया, विशाल गुप्ता, नेहा मलय ने श्रद्धालुओं को चंदन व रोली से तिलक लगाया और यात्रा मंगलमय का नारा दिया। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि काशी धाम की पावन भूमि को भगवान शंकर की भूमि के अलावा कबीरदास जैसे महान समाज सुधारक की भूमि भी माना जाता है। इसलिए काशी को धार्मिक, आध्यात्मिक व साहित्यिक की भूमि कहा जाता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के भोजन व विश्राम की व्यवस्था काशी में विश्व हिन्दू परिषद काशी इकाई द्वारा की जाएगी। श्रद्धालुओं में सुभाष मोंगिया, अरुण अग्रवाल, विकास कुमार वर्मा, कुलदीप मिश्रा, दीप्ति माथुर, साक्षी मेहरोत्रा, सुमित मेहरोत्रा, सुभाष शर्मा, अजय गुप्ता, सुमन शर्मा, नवनीत कुमार, अनिल शर्मा, मनोज सक्सेना, अमित शर्मा, जयराम शर्मा, अमित वाष्र्णेय रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें