स्वास्थ्य केंद्रों पर एक हजार से अधिक का टीकाकरण
संभल। हिन्दुस्तान संवाद संभल। हिन्दुस्तान संवाद संभल जिले में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों का टीकाकरण जारी है। मंगलवार...

संभल। हिन्दुस्तान संवाद
संभल में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों का टीकाकरण जारी है। मंगलवार को एक हजार से अधिक लोगों को सुरक्षा का टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी सतर्कता के माहौल में टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए सत्रों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मियों ने पूरी सतर्कता के साथ लोगों को टीका लगाने का काम शुरू किया। सुबह से दोपहर बाद तक टीकाकरण चलता रहा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 45 साल से अधिक आयु के आठ सौ चौदह लोगों को पहला टीका लगाया गया। इसी आयु वर्ग के 149 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा। जबकि 60 साल से अधिक आयु के छप्पन लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया।
