उपमुख्यमंत्री से श्रीकल्कि धाम मार्ग के चौड़ीकरण की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से समाजसेवी अंकुर त्यागी ने ऐंचौड़ा कम्बोह से पाली पश्चिम तक 6 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की। लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की है और स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

उपमुख्यमंत्री से श्रीकल्कि धाम मार्ग के चौड़ीकरण की मांग

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर समाजसेवी अंकुर त्यागी ने ऐंचौड़ा कम्बोह (श्रीकल्किधाम मार्ग) से पाली पश्चिम तक करीब 6 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण की मांग उठाई। त्यागी ने बताया कि उनके प्रयासों से लोक निर्माण विभाग संभल द्वारा इसी माह सड़क चौड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार कर शासन स्तर पर भेजी जा चुकी है। अब अंतिम स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग श्रीकल्कि धाम से जुड़ा महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने जल्द स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।