यूपी दिवस पर पालिका ने सफाई मित्रों को किया सम्मान

Jan 25, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - यूपी दिवस के अवसर पर संभल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया, जिनकी मेहनत से शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहता है। वक्ताओं ने उनकी भूमिका की सराहना की और नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता की शपथ ली।

यूपी दिवस पर पालिका ने सफाई मित्रों को किया सम्मान

यूपी दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पालिका परिषद संभल के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को फूलमाला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज की असली रीढ़ बताया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सफाई मित्रों की मेहनत से ही शहर स्वच्छ और स्वस्थ बना रहता है। उनके निरंतर प्रयासों के बिना स्वच्छता अभियान को सफल बनाना संभव नहीं है।

यूपी दिवस के मौके पर उन्हें सम्मानित कर नगर पालिका ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यूपी दिवस के अवसर पर नगर पालिका की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और पार्कों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। झाड़ू लगाने, कूड़ा उठाने और नालियों की सफाई के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया। नगरवासियों ने भी इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। यूपी दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सम्मान और सेवा का संगम साबित हुआ। जिसने समाज में स्वच्छता और सफाई मित्रों के महत्व को एक बार फिर उजागर किया। इस दौरान पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsUttar Pradesh Day Celebrated with Honors for Sanitation Workers in Sambhal
;;
;