Sambhal News: चन्दौसी चौराहे के चौड़ीकरण की कवायद तेज, राजस्व टीम ने लगाए निशान

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: - बिजली पोल और ट्रांसफार्मर हटने के बाद खुला रास्ता, जल्द शुरू होगा सड़क चौड़ीकरण का काम

Sambhal News: चन्दौसी चौराहे के चौड़ीकरण की कवायद तेज, राजस्व टीम ने लगाए निशान

Sambhal News: शहर के सबसे व्यस्त चन्दौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। करीब एक वर्ष पहले चौड़ीकरण की जद में आए मकान और दुकानों को हटाए जाने के बाद काम अधर में लटक गया था। अब बिजली विभाग की ओर से पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाने के बाद प्रशासन ने दोबारा कार्रवाई शुरू कर दी है। चन्दौसी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहले नाले पर स्लैब डालने का काम कराया था। इसके बाद बिजली विभाग के पोल और ट्रांसफार्मर रास्ते में होने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

करीब एक माह पहले बिजली विभाग ने यहां से पोल और ट्रांसफार्मर हटा दिए। इसके बाद प्रशासन ने चौराहे को और अधिक चौड़ा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम चन्दौसी चौराहे पर पहुंची। टीम ने सड़क की प्रस्तावित सीमा का निरीक्षण करने के बाद जेसीबी की मदद से चौड़ीकरण के लिए निशान लगाए। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद अब जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। चन्दौसी चौराहा शहर का प्रमुख और बेहद व्यस्त मार्ग है। दिनभर यहां वाहनों का दबाव बना रहता है। जिससे अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सड़क चौड़ी होने के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार होने और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। लंबे समय से रुके काम के दोबारा शुरू होने की कवायद से लोगों में भी उम्मीद जगी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: चन्दौसी चौराहे के चौड़ीकरण की कवायद तेज, राजस्व टीम ने लगाए निशान