Sambhal News: व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन
Sambhal News: चन्दौसी में व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन पहुंचे और एसडीएम आशुतोष से मिलकर उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित

Sambhal News: यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट व्यवस्था लागू करने को लेकर व्यापारी में रोष है। मंगलवार को काफी संख्या में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी तहसील पहुंचे और एसडीएम आशुतोष से मिलकर उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें यूपीआई डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट व्यवस्था लागू न करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि इस व्यवस्था से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। ज्ञापन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में डिजिटल भुगतान एवं यु्पीआई व्यवस्था को बढ़ावा देन के लिए सरकार द्वारा किए ला रहे प्रयास का स्वागत करते है।
आज किराना, कपड़ा, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा सहित अन्य कारोबार में डिजिटल भुगतान का व्यापक रूप से इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने से पहले से कम मुनाफे पर काम कर रहे व्यापारियों की परेशानी बढ़ सकती है। इससे छोटे व्यापारियों की आय प्रभावित होने के साथ ही डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी असर पड़ने की आशंका है।व्यापारी डिजिटल भुगतान व्यवस्था के विरोध में नहीं हैं, बल्कि चाहते हैं कि इसे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लागू किया जाए। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के साथ छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ना चाहिए। उनकी मांग है कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर व्यवस्था लागू न की जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेश कुमार वार्ष्णेय, कपिल वासले, देवेंद्र, मोनू, श्रीगोपाल, राहुल अग्रवाल, सेनू गुप्ता, मनोज वासले सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


