Sambhal News: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगा विशेष अवकाश
Sambhal News: 23 अक्टूबर को मतदान के दिन मताधिकार का प्रयोग करने वाले पात्र कर्मचारियों को मिलेगी

Sambhal News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में मतदान के लिए पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन ने यह व्यवस्था की है। इसके तहत मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 होना है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी शामिल हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शामिल हैं।विश्वविद्यालय
से स्नातक ऐसे कर्मचारी, जो संबंधित स्नातक या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बोनाफाइड मतदाता हैं, मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश के पात्र होंगे। संबंधित कर्मचारियों के नियंत्रक अधिकारियों और कार्यालयाध्यक्षों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

