कनाडा विश्वविद्यालय में जिले का छात्र शीर्ष पर
Sambhal News - रजपुरा निवासी उज्ज्वल दीक्षित ने कनाडा के सस्केचेवन विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर 2024-25 की श्रेष्ठ पांच विद्यार्थियों की सूची में जगह बनाई है। उज्ज्वल की इस उपलब्धि से परिवार और जनपद में खुशी का माहौल है। उनका चयन कनाडा के स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण पद पर हुआ है।

जनपद के लिए गर्व का क्षण है। रजपुरा निवासी उज्ज्वल दीक्षित ने कनाडा के सस्केचेवन विश्वविद्यालय से संगणक विज्ञान (कंप्यूटर साइंस) विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर वर्ष 2024-25 की श्रेष्ठ पांच विद्यार्थियों की सूची में अपना स्थान बनाया है। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उज्ज्वल, धामपुर शुगर मिल के अधिशासी निदेशक सुभाष पांडे के नाती हैं। उनके पिता राजन कुमार दीक्षित डीएसएम शुगर मिल रजपुरा में उप महाप्रबंधक पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता उर्विजा दीक्षित (रंजना) शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं और उप प्रधानाचार्या के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
उज्ज्वल ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के बल पर यह मुकाम हासिल किया। वर्तमान में उनका चयन कनाडा के सस्केचेवन प्रांत के स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल स्वास्थ्य विश्लेषण एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर हुआ है। यह जिम्मेदारी उनके ज्ञान और योग्यता की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है। उज्ज्वल की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। लोगों का कहना है कि गांव और छोटे शहरों से निकलकर भी विश्व स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



