ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलटोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन देखने को सड़क लगाया टीवी

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन देखने को सड़क लगाया टीवी

टोक्यो ओलंपिक में जहां पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीयों ने गर्व महसूस किया तो वहीं मूल रूप से चन्दौसी की निशा...

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन देखने को सड़क लगाया टीवी
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 04 Aug 2021 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

टोक्यो ओलंपिक में जहां पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीयों ने गर्व महसूस किया तो वहीं मूल रूप से चन्दौसी की निशा वारसी के टीम में मजबूत डिफेंसर के तौर पर होने पर खुशी का माहौल बन गया। बुधवार को भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए निशा वारसी के पुस्तैनी मकान के बाहर मोहल्ला नॉनवाला में लोगों ने सड़क पर टीवी लगा कर मैच देखा। हालांकि भारतीय टीम की संघर्षपूर्ण हार होने पर लोगों के चेहरे पर निराशा छा गई। वहीं अभी कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय टीम के पास एक और मौका होने पर लोगों की उम्मीदें कायम हैं।

मोहल्ला नॉनवाला निवासी सोहराब की बेटी निशा वारसी लंबे समय से परिवार के साथ सोनीपत में रह रही हैं। यहां उनके परिवार के चाचा का परिवार रहता है। निशा वारसी भारतीय महिला हॉकी टीम में मजबूत डिफेंसर के तौर पर शामिल हैं। बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना की टीम से हुआ। सेमीफाइनल मुकाबले में निशा व भारतीय टीम का प्रदर्शन देखने के लिए मोहल्ले वालों ने निशा के घर के बाहर टीवी लगाया। एक साथ सभी ने मैच देखा। हालांकि भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। अब लोगों में एक उम्मीद अभी बाकी है। कांस्य पदक के लिए भारतीय टीम का एक और मुकाबला होगा। इस दौरान मैच देखने में साहिद, मुमतेज अली, इमरान, तरुण नीरज, शलभ बंसल, नौशाद, अख्तर खां, कैफी अली, गुलफाम खानम, वासू, आंशु, जमीला बेगम, असगर अली, आवेद अली, अनिल शर्मा आदि मोहल्ले वासी थे। निशा के परिवार के लोग निशा की चचेरी बहन की शादी में दिल्ली गए हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें