संभल के असमोली क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
संभल के असमोली थानाक्षेत्र में घर में घुसे व्यक्ति ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर व्यक्ति भाग...
संभल के असमोली थानाक्षेत्र में घर में घुसे व्यक्ति ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर व्यक्ति भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचे जीजा और बहन को जानकारी दी। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई।
मढ़न पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण परचून की दुकान चलाता है। ग्रामीण के घर पर ही कई साल से उसकी नाबालिग साली रहती है। रविवार को ग्रामीण दूसरे गांव में बाजार करने गया था जबकि उसकी पत्नी खेत पर थी। घर पर किशोरी अकेली थी। आरोप है कि देर शाम को गांव का ही एक व्यक्ति घर पर पहुंचा और दुकान खोलने के लिए कहा। किशोरी ने इंकार किया तो व्यक्ति जबरन घर में घुस गया। मुंह में कपड़ा ठूसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। व्यक्ति ने किसी से बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी सहम गई। बाद में ग्रामीण और उसकी पत्नी घर पहुंचे तो किशोरी ने दुष्कर्म की जानकारी दी। इस मामले में ग्रामीण ने असमोली थाना पुलिस को तहरीर दी है। इसमें दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को नामजद करते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।