अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - सोमवार सुबह, संभल गंवा रोड पर बेनीपुर मोड़ के पास एक ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक मो सीरज घायल हो गए, जबकि परिचालक नमन को कोई चोट नहीं आई। ट्रक आलू लेकर संभल लौट रहा था और एक दूसरे ट्रक को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।

अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक घायल

संभल गंवा रोड के बेनीपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह तड़के एक ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। हयात नगर थाना क्षेत्र के बेनीपुर मार्ग के नजदीक सोमवार सुबह गंवा की ओर से आलू उतार कर संभल की ओर लौट रहा।एक ट्रक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे। दूसरे ट्रक को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गया। जिसमें संभल निवासी ट्रक चालक मो सीरज घायल हो गया। जबकि ट्रक की केबिन में सो रहे परिचालक नमन कोई चोट नहीं लगीं है। परिचालक नोमान ने बताया कि गंवा की ओर से सुबह 4 बजे आलू उतार कर संभल लौट रहे थे।

तभी सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में पलट गया। जिसमें चालक सीरज के चोट लगी है।और वह बड़ा हादसा होने से टल गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।