नींद की झपकी आने से निर्माणाधीन सड़क किनारे धंसा ट्रक बड़ा हादसा होने टला
Sambhal News - गाजियाबाद से अनूपशहर संभल होते हुए बिहार जा रहा था सामान से लद्दा ट्रक कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल गंवा रोड पर शनिवार सुबह तड़के 5 बजे गवा की ओर से
कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल गंवा रोड पर शनिवार सुबह तड़के 5 बजे गवा की ओर से आ रहा। एक ट्रक शकरपुर बिजली घर के सामने चालक को झपकी आने के चक्कर में सड़क के नीचे उतर गया। और वह पूरी तरह से मिट्टी में धस गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव के बिजली घर के सामने शनिवार को गाजियाबाद से किराने का सामान भरकर अनूपशहर संभल रोड से गुजर रहे ट्रक चालक रिजवान को नींद की झपकी आ गई। और वह इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क से नीचे उतर गया।और
रोड पर चल रहे चौड़ीकरण निर्माण कार्य की मिट्टी के ढेर में घुस गया। जिससे ट्रक खंदक में पलटने से बाल बाल बच गया। वहीं ट्रक चालक रिजवान में बताया कि गाजियाबाद से किराने का सामान भरकर बिहार के जिला मुजफ्फरपुर जा रहा था। तभी तड़के 5: बजे नींद आने के चक्कर में यह हादसा हो गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




