चालक को नींद की झपकी आने से निर्माणाधीन सड़क किनारे धंसा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Feb 15, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - सौंधन, संवाददाता। कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल-गंवा रोड पर शनिवार तड़के करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गाजियाबाद से किराने का सामान लेकर

चालक को नींद की झपकी आने से निर्माणाधीन सड़क किनारे धंसा ट्रक, बड़ा हादसा टला

कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल-गंवा रोड पर शनिवार तड़के करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गाजियाबाद से किराने का सामान लेकर अनूपशहर होते हुए बिहार जा रहा ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से सड़क किनारे निर्माणाधीन हिस्से में धंस गया। घटना शकरपुर गांव स्थित बिजली घर के सामने की है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक रिजवान गाजियाबाद से सामान भरकर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक नींद की झपकी आने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। सामने से आ रहे कंटेनर को बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क से नीचे उतर गया और चौड़ीकरण कार्य के तहत डाली गई मिट्टी के ढेर में जा धंसा।

गनीमत रही कि ट्रक खाई में पलटने से बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक रिजवान ने बताया कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अचानक नींद आने से यह हादसा हुआ। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।