Sambhal News: गांधी पार्क में कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के साथ पालिकाध्यक्ष ने किया पौधरोपण
Sambhal News: चन्दौसी के गांधी पार्क में रविवार को 'पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका की ओर से किया गया था, जिसका उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय और ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने बच्चों के साथ पौधारोपण किया।

Sambhal News: चन्दौसी, संवाददाता। शहर के गांधी पार्क में रविवार को शासन के आदेश पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के साथ पार्क में पौधारोपण किया गया।शासन के आदेश पर हरित आवरण में वृद्धि तथा जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य नगर पालिका में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय और ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने सरोजिनी नायडू कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाया। इस अवसर पर खाद एवं सफाई निरीक्षक प्रियंका सिंह, सुनील कुमार, प्रभाकर गुप्ता, अंशुल गुप्ता, डा.दुर्गा टंडन, अभिषेक गुप्ता, लवित वार्ष्णेय, मुकुल शर्मा, आशीष गुप्ता, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


