Sambhal News: 20 हजार से ऊपर टैक्स बकाया तो अब नहीं मिलेगी राहत, 1871 वाहन स्वामियों पर कसेगा शिकंजा

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: परिवहन विभाग 20 हजार रुपये से अधिक बकाया टैक्स रखने वाले 1,871 वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। विभाग ने पहले ही नोटिस भेजे हैं। अगर टैक्स जमा नहीं किया गया, तो राजस्व वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और वाहन कुर्क किए जा सकते हैं।

Sambhal News: 20 हजार से ऊपर टैक्स बकाया तो अब नहीं मिलेगी राहत, 1871 वाहन स्वामियों पर कसेगा शिकंजा

Sambhal News: परिवहन विभाग अब 20 हजार रुपये से अधिक टैक्स बकाया रखने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जिले में ऐसे 1,871 बड़े बकायादारों की पहचान की गई है, जिन्हें पहले ही नोटिस भेजकर बकाया कर जमा करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अधिकांश वाहन स्वामियों ने टैक्स जमा नहीं किया। अब विभाग इन बकायादारों को वसूली पत्र जारी करेगा। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं होने पर राजस्व विभाग की सहायता से राजस्व वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वाहन कुर्क करने और अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।परिवहन

विभाग के अधिकारियों के अनुसार बकाया कर की वसूली से शासन के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और कर चोरी पर भी अंकुश लगेगा। विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना बकाया टैक्स जमा कर दें, ताकि कठोर कार्रवाई से बचा जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: 20 हजार से ऊपर टैक्स बकाया तो अब नहीं मिलेगी राहत, 1871 वाहन स्वामियों पर कसेगा शिकंजा