कैंप में चालक और परिचालकों की आंखों की जांच

Jan 13, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत, परिवहन विभाग ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय में चालकों और लाइसेंस आवेदकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित किया। 110 चालकों की जांच में 2 को बीपी, 1 को डायबिटीज और 5 को नेत्र दोष पाया गया। हेलमेट उपयोग पर प्रवर्तन कार्यवाही भी की गई।

कैंप में चालक और परिचालकों की आंखों की जांच

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को परिवहन विभाग ने नई तहसील परिसर स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय में व्यवसायिक चालकों/परिचालकों और कार्यालय में उपस्थित लाइसेंस आवेदकों का नेत्र परीक्षण/स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया। जिसमें 110 चालकों-परिचालकों और लाइसेंस आवेदकों के नेत्र और स्थास्थ की जांच की गई। जांच में 2 को बीपी की समस्या, 01 को डायबिटीज की समस्या, 05 को नेत्र दोष पाया गया। जिसमें सतीश कुमार नेत्र चिकित्सक, राजकीय चिकित्सालय ने नेत्र दोष पाये जाने वाले चालक/परिचालकों को चश्मे का प्रयोग करने की सलाह दी। कमल प्रसाद गुप्ता उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र बरेली के साथ अमिताभ चतुर्वेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन )ने संभल हसनपुर मार्ग पर दो पहिया वाहना चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करने पर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए हेलमेट के महत्व को बताते हुए सड़क सुरुक्षा के नियमों को पालन करने की अपील की।

इसके अतिरिक्त हेल्मेट के अभियोग में 38 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 06 चालान, ओरवलोड माल परिवहन करने के अभियोग में 03 चालान, बिना परमिट संचालन के अभियोग में 05 चालान, बीमा प्रमाण प्रस्तुत न करने के अभियोग में 10 चालान, प्रदूषण प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने के अभियोग में 07 एवं अनधिकृत संचालन के अभियोग में 02 चालान करने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर विकास, विष्णु, बादाम सिंह, विजय कुमार, शानू अंसारी, मनोज कुमार, अंकुल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।