मां ने डांटा तो किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Mar 03, 2026 12:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरासी में एक 16 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मां की डांट के बाद उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के समय अन्य परिवार वाले घर के आसपास मौजूद थे।

मां ने डांटा तो किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरासी में सोमवार को एक 16 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे किशोरी ने घर के एक कमरे में कुंडे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। बताया जाता है कि सुबह किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इसी के बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के आसपास ही मौजूद थे। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर आंगन में ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया कि सुबह वह खाना खाकर दुकान पर चले गए थे। बाद में गांव वालों से बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।