Sambhal News: फोटो---तेज हवा-बारिश में टीनशेड गिरा, मासूम समेत चार घायल
Sambhal News: घोंसली वाहन गांव में तेज हवा और बारिश के बीच एक टीनशेड अचानक गिर गया। हादसे में दंपति और उनकी दो बेटियाँ घायल हो गईं। मलबे में दब जाने पर परिवार को बचाने के लिए ग्रामीण जुटे। गंभीर रूप से घायल दो माह की बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

Sambhal News: थाना क्षेत्र के घोंसली वाहन गांव में तेज हवा और बारिश के बीच एक टीनशेड अचानक धराशायी हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग टीनशेज नुमा मकान के अंदर थे। टीनशेड गिरने से दंपति व दो बेटी घायल हो गई। हादसा होने पर चीख पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के गांव घोंसली वाहन निवासी संजीव दीवार के सहारे टीनशेड डालकर परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार शाम को तेज हवा हल्की बारिश में टीनशेड दीवार सहित गिर गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय संजीव पत्नी सोमवती, बेटी रत्नप्रभा और दो माह की मासूम प्रतीक्षा के साथ घर में ही था।
जैसे ही तेज धमाके साथ टीनशेड गिरा तो परिवार मलबे में दब गया। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने आनन फानन में मलबे को हटाकर परिवार को वाहन निकाला। मलबे में दबने से दंपति व बेटियों समेत चार लोग घायल हो गए। जबकि दो माह की मासूम प्रतीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उपचार के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की मांग की है।


