शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में युवक की मौत
गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में राजीव पाल की मौत हो गई। वह अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए गैस सिलिंडर बुक कराकर लौट रहा था। तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मारी और फरार हो गया। परिवार में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

गंगा एक्सप्रेसवे के पास मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जिससे घर में चल रही शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गांव सिंहपुर निवासी राजीव पाल अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए पवांसा स्थित इंडियन गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर बुक कराकर लौट रहा था। जैसे ही वह ढढौला गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, 27 अप्रैल को राजीव की सगी बहन की शादी होनी है, जबकि मंगलवार को चचेरी बहन की बरात आई थी।
पूरा परिवार खुशी के माहौल में डूबा हुआ था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बहजोई के कार्यवाहक थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिवार के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चचेरी बहन की शादी सादगी से संपन्न कराई गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


