
गंगा स्नान से लौट रहे थे श्रद्धालु को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत
Sambhal News - सोमवार शाम संभल जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ई-रिक्शा पर लौट रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारी। मृतकों में सुक्खा और देवेंद्र शामिल हैं, जबकि राजू गंभीर...
सोमवार शाम संभल जनपद में दर्दनाक सड़क हादसे ने त्योहार की खुशियां मातम में बदल दीं। गंगा स्नान कर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की ई-रिक्शा में उस समय जान पर बन आई जब रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-अनूपशहर मार्ग स्थित टी-पॉइंट के पास एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिकंदराबाद निवासी सुक्खा और अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा यात्री, सिकंदराबाद के पक्का बाग मोहल्ले का राजू पुत्र देवीराम, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को रजपुरा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजू को हायर सेंटर रेफर किया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रद्धालु जिस गंगा घाट से लौट रहे थे, वह सिसौना घाट बताया गया है, जहां वे आस्था के डुबकी लगाने गए थे, लेकिन लौटते समय मौत ने उनका रास्ता रोक लिया। पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। यह हादसा न सिर्फ दो परिवारों की खुशियां छीन गया, बल्कि क्षेत्र में भी गमगीन माहौल छोड़ गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




