
कैंटर की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी गंभीर
संक्षेप: Sambhal News - गवां में बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गौरव (25) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कैंटर ने गौरव की बाइक को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-गवां मार्ग पर बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव सेतुआ निवासी गौरव (25) पुत्र शीशपाल बाइक से निजी कार्य के लिए बबराला जा रहा था। इसी दौरान मेंहुआ हासनगंज के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया कि वही तेज रफ्तार वाहन करीब 200 मीटर आगे बढ़ने के बाद एक अन्य बाइक में भी जा टकराया, जिस पर मेंहुआ हासनगंज निवासी देवकीनंदन और वदन सिंह सवार थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक गौरव के घर में कोहराम मच गया। मां मुन्नी देवी और पत्नी मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं, जल्द ही वाहन और चालक को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे की खबर मिलते ही सेतुआ गांव में मातम छा गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना रजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने रजपुरा-बबराला रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और कैंटर चालक की तलाश में जुट गई है। रजपुरा थाना प्रभारी निशांत राठी ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




