Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsTragic Road Accident Claims Lives of Four in Agra-Moradabad Highway Incident
संभल में हाईवे पर भीषण हादसे में बाइक सवार दंपति और बेटे समेत चार की मौत

संभल में हाईवे पर भीषण हादसे में बाइक सवार दंपति और बेटे समेत चार की मौत

संक्षेप:

Sambhal News - आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बहजोई थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति सुरेश, उनकी पत्नी विमलेश, बेटा प्रतीक और संजय की मौत हो गई। यह हादसा खजरा गांव के पास हुआ जब बाइक एक कैंटर से टकरा गई। पुलिस और आपदा प्रबंधन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

Dec 20, 2025 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बहजोई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा खजरा गांव के पास हुआ, जब बाइक पर सवार परिवार एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कैंटर से टकराने से बाइक सवार सड़क पर गिर गए और कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। बाइक सवार परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कैंटर में फंसे चालक को डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काटकर सुरक्षित बाहर निकाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया कमालपुर गांव निवासी सुरेश (35), उनकी पत्नी विमलेश (30), बेटा प्रतीक (10) और परिवार का अन्य सदस्य संजय (40) शुक्रवार शाम एक ही बाइक पर सवार होकर बहजोई से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक चालक ने सामने से आ रहे कैंटर को देखकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खोने से कैंटर खंती में जाकर पेड़ से टकरा गया, जबकि बाइक कैंटर के पिछले हिस्से से साइड में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची दो जेसीबी व एक क्रेन के जरिए कैंटर को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक भी टीम के साथ मौजूद थे। दूसरी तरफ पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। कमालपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। परिजन और ग्रामीण हादसे से गहरे सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की पूरी तरह जांच कर रही है।