मृतका के पुत्र ने कराई ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट
Sambhal News - सोमवार दोपहर को मुरादाबाद में एक महिला कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका के बेटे ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला अपनी बाइक से छोटे भाई के साथ घर लौट रही थी, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार की दोपहर तहसील में तैनात महिला कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी । मृतका के बेटे ने कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । पंचशील कॉलोनी निवासी राजीव भारती पुत्र सोहनलाल ने बताया कि उसकी मां छोटे भाई प्रदीप के साथ सोमवार की दोपहर पैतृक गांव पाड़िया थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद से बाइक द्वारा आ रही थी। जब बाइक से बाहर भाई टी प्वाइंट कॉलेज के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे राजीव की मां मिथिलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था।
राजीव भारती ने मोहम्मद रिजवान निवासी रूकंदी सराय संभल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


