Sambhal News: तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: मेरठ-बदायूं हाईवे पर विकासखंड कार्यालय के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रदीप कुमार (30) और उसके फुफेरे भाई के बीच टकराव में प्रदीप की मौत हो गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।

Sambhal News: तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत

Sambhal News: थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर विकासखंड कार्यालय के सामने शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बदायूं जनपद के गांव शिकारपुर निवासी प्रदीप कुमार (30) शनिवार को जुनावई स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन अपने फुफेरे भाई हरेन्द्र कुमार से मिलकर बाइक से गांव लौट रहा था। मेरठ-बदायूं हाईवे पर विकासखंड कार्यालय के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।पुलिस ने घायल प्रदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। युवक की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत