Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsTragic Incident in Naroda Village Illegal Mining Leads to Fatal Accident
मिट्टी की ढांग गिरने से महिला की मौत मामले में एक खनन कारोबारी गिरफ्तार, दो फरार

मिट्टी की ढांग गिरने से महिला की मौत मामले में एक खनन कारोबारी गिरफ्तार, दो फरार

संक्षेप: Sambhal News - चंदौसी तहसील के नरोदा गांव में अवैध खनन के कारण एक महिला की मौत हो गई और छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और एक खनन कारोबारी को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपी फरार हैं।

Sat, 8 Nov 2025 01:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

जनपद के चंदौसी तहसील क्षेत्र के नरोदा गांव में अवैध खनन के चलते बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक खनन कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। घटना गुरुवार को बहजोई कोतवाली क्षेत्र के नरोदा गांव के जंगल में हुई। यहां अवैध खनन के चलते करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। गांव की संतोष देवी अपनी बेटियों सोमवती और विमला के साथ घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनके साथ नीरज कुमारी, भूदेई, चंद्रावती और भूरी देवी भी थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग गिरने से सातों महिलाएं दब गईं। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान भूदेई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति रामशंकर ने खेत मालिक राजवीर उर्फ करू (पुत्र होतीलाल), खनन कारोबारी हरि सिंह (पुत्र खुशीराम) और उसके भाई वीरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हरि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि डीएम द्वारा जिले में 66 खनन परमिट रद्द किए जाने के बावजूद अवैध खनन का कारोबार दबंगई के बल पर जारी था। खान निरीक्षक शिवम कुमार ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान बिना अनुमति खनन की पुष्टि हुई। खेत स्वामी पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया गया है।