Sambhal News: दामाद की मौत का गम नहीं सह सके होराम सिंह, एक घंटे बाद हार्ट अटैक से मौत

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: भैंसा-बुग्गी से चारा लेने खेत गए बुजुर्ग किसान की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में

Sambhal News: दामाद की मौत का गम नहीं सह सके होराम सिंह, एक घंटे बाद हार्ट अटैक से मौत

Sambhal News: थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव बीटा की दक्षिण मढ़ैया में सोमवार शाम को एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। होराम सिंह अपने दामाद की मौत का गम सहन नहीं कर सके। दामाद की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत के करीब एक घंटे बाद 78 वर्षीय होराम सिंह की भी खेत में अचानक मौत हो गई। चिकित्सक ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। बताया गया कि परिवार के लोग दामाद की मौत के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान होराम सिंह भैंसा-बुग्गी लेकर पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए। चारा रखने के बाद वह खेत में ही अचानक गिर पड़े। भैंसा-बुग्गी अकेली घर पहुंची तो पोते दिव्यांश ने भैंसे को बुग्गी से अलग कर बांध दिया। काफी देर तक दादा के घर नहीं लौटने पर दिव्यांश उन्हें तलाशते हुए खेत पर पहुंचा। वहां होराम सिंह को खेत में पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए।

परिवार के सदस्य घटना की जानकारी देते हैं

d

ivya ने तत्काल पड़ोसी ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और होराम सिंह को आनन-फानन में डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दामाद की मौत के सदमे के बीच होराम सिंह की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी वीर वती और दो बेटे सतेंद्र सिंह व उग्रसेन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। लगातार हुई दो मौतों से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

सामान्य प्रश्न

✦कौन-कौन सी मौतें हुईं?−
गांव बीटा में होराम सिंह और उनके दामाद की मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: दामाद की मौत का गम नहीं सह सके होराम सिंह, एक घंटे बाद हार्ट अटैक से मौत