पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - धनारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाड़ा में शनिवार सुबह 23 वर्षीय गोपाल का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने उसकी तलाश की थी। शव को पेड़ से उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम

धनारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाड़ा में शनिवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाड़ा निवासी गोपाल (23) पुत्र ऋषिपाल शुक्रवार की शाम घर से गया था। लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह खेतों की तरफ गए किसानों ने युवक का शव गांव के बाहर जंगल में जामुन के पेड़ पर लकटा हुआ दिखाई दिया।

लोगों ने युवक के परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर आनन फानन में परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।