युवक की मथुरा में मारपीट में मौत के बाद घर पहुंचा शव, तो मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - मथुरा के बलदेवपुर में मंगलवार को गांव अजीजपुर के 35 वर्षीय तेजपाल की मारपीट के दौरान मौत हो गई। तेजपाल और उसके भाई नेमपाल के बीच पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। गंभीर रूप से घायल होने पर तेजपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया गया।

युवक की मथुरा में मारपीट में मौत के बाद घर पहुंचा शव, तो मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी युवक की मंगलवार को मथुरा के बलदेवपुर में मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद बुधवार शाम शव घर पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी तेजपाल 35 वर्ष पुत्र मलखान सिंह अपने भाई नेमपाल सिंह के साथ मथुरा के बलदेवपुर में पशु चिकित्सक का काम करता था। मंगलवार को पड़ोसी से पानी निकास को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान नेमपाल को घेरकर मारपीट कर दी थी। तभी वह नेमपाल अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले।

तभी अपना काम निपटा कर घर पर पहुंचे ही थे। तभी हमलावरों ने तेजपाल के फिर से मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को अस्पताल ले गए थे जहां युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बुधवार शाम शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक के भांजे दिनेश कुमार ने बताया मथुरा के बलदेवपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।