गुन्नौर में मचान से गिरकर किसान की मौत

गुन्नौर में मचान से गिरकर किसान की मौत

संक्षेप:

Sambhal News - कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव ईमसपुर डांडा में एक किसान, सत्यपाल, फसल की रखवाली करते समय मचान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया। बिना पुलिस को...

Sep 10, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव ईमसपुर डांडा में मंगलवार रात फसल की रखवाली कर रहे किसान की मचान से गिरकर मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी किसान सत्यपाल (28) पुत्र कोमल प्रतिदिन फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर बने मचान पर सोता था। मंगलवार रात भी वह खेत पर बने मनाच पर सो रहा था। देर रात वह अचानक मचान से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को देख पास के खेत में रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर आनन-फानन में परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर पहुंच तो परिवार में चीख पुकार मच गई। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।