सर्पदंश से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

मंगलवार की शाम को देवरखेड़ा गांव में पाँच वर्षीय रिया खेलते समय जहरीले सांप के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लगा कि उसे चूहे ने काटा है, लेकिन जब वह बेहोश हो गई, तब परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने सांप की तलाश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

सर्पदंश से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर में खेल रही मासूम को मंगलवार की शाम जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा निवासी संजय राना की पाँच वर्षीय बेटी रिया मंगलवार की शाम सात बजे घर में खेल रही थी। तभी उसके बाएं हाथ की उंगली में जहरीले सांप ने काट लिया। बच्ची को लगा कि हाथ में चूहे ने काटा होगा इसलिए उसने किसी को नहीं बताया। काफी समय बाद पड़ोस के घर में खेलते समय पानी पीने पर मासूम बेहोश होने लगी। इसके बाद परिजन रात दस बजे सीएससी चन्दौसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

लेकिन परिजन मासूम की जान बचाने के लिए सुबह तक दूर-दूर तक झाड़ फूंक वालों के पास घूमते रहे। लेकिन मासूम की जान नहीं बच पाई। वही ग्रामीणों ने सांप की तलाश के लिए घर की दीवार तक तोड़ दी जिसमें एक जहरीला सांप दिखाई दिया। लेकिन ग्रामीण उसे पकड़ने में असफल रहे। मासूम की मौत के बाद मां सावित्री और बड़े भाई यश का रो रो के बुरा हाल हो गया। वहीं परिजनों ने गमगीन माहौल में मासूम को दफन कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।