Sambhal News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत बैल की मौत
Sambhal News: मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैलगाड़ी को टक्कर मारी, जिसमें बैलगाड़ी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बैलगाड़ी में जुड़ा एक बैल भी मर गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

Sambhal News: मेरठ-बदायूं हाईवे पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बैलगाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बैलगाड़ी में जुड़ा एक बैल भी हादसे में मर गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी धीरेन्द्र (50) सोमवार तड़के करीब चार बजे अपने बेटे सुमित (18) के साथ बैलगाड़ी लेकर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही बैलगाड़ी जुनावई कस्बे के समीप मेरठ-बदायूँ हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी。
दुर्घटना का विवरण
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बैलगाड़ी में जुड़ा बैल भी दम तोड़ गया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सील कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


