हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
गांव उधरनपुर के निकट मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर के निकट रविवार को मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद अलीगढ़ के फिरदौस नगर थाना सिविल लाइंस निवासी शारिक हुसैन रविवार सुबह कार से संभल जा रहा था। जैसे ही वह मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर उधरनपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से कार टकरा गई। इसमें बाइक सवार ढलान सिंह पुत्र वीरेंद्र निवासी नगला चतुर्भानपुर व पुष्पेंद्र (24) पुत्र रामप्रसाद निवासी नूरपुर थाना कैलादेवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेज दिया। घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान पुष्पेंद्र की मौत हो गई। पुष्पेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का उपचार चल रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


