कार और पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जैतपुर के निकट कार और पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कार और पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जैतपुर की मढ़ैया के निकट गुरुवार की रात सवा दस बजे करीब कार और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में कार सवार करीब 18 वर्षीय संतोष पुत्र छत्र सिंह निवासी गांव धनारी पट्टी लाल सिंह मीना की मढ़ैया थाना धनारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के ही निर्दोष पुत्र चंद्रकेश तथा राजेश पुत्र उदयवीर घायल हो गए।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों का कहना था कि तीनों कार में सवार होकर बहजोई से गांव आ रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।