ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत, तीन घायल
Sambhal News - रविवार सुबह धनारी थाना क्षेत्र के गांव खजरा-छपरा में ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक शकील की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

थाना धनारी क्षेत्र के गांव खजरा-छपरा के निकट रविवार सुबह टैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। रविवार सुबह सात बजे करीब थाना धनारी के गांव खजरा छपरा के निकट खाद से लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार थाना धनारी के गांव सुल्तानगढ़ निवासी करीब 38 वर्षीय युवक शकील पुत्र हफीज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समीना पत्नी मोहम्मद रफीक, भूरे पुत्र हफीज व रहबर अली पुत्र मुंशी निवासी गांव सुल्तानगढ़ घायल हो गए।
इस बीच चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



