ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल, रेफर

Mar 01, 2026 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - बहजोई। रविवार की सुबह सात बजे करीब ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ईरिक्शा सवार धनारी क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ निवासी समीना पत्नी मोहम्मद रफीक, भूरी प

ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल, रेफर

बहजोई। रविवार की सुबह सात बजे करीब ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से ई रिक्शा सवार धनारी क्षेत्र के गांव सुल्तानगढ़ निवासी समीना पत्नी मोहम्मद रफीक, भूरी पत्नी हफीज और रहबरअली पुत्र मुंशी घायल हो गए। यह लोग ई-रिक्शा से गांव बाराही समीना को उसकी ससुराल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा खजरा छपरा के पास पहुंचा, पीछे से खाद से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और हादसा हो गया। निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को जिला अस्पताल संभल रेफर किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।