चन्दौसी में वैन की टक्कर से दिव्यांग की मौत
Sambhal News - शनिवार रात मोहल्ला लोधियान में नशे की हालत में लेटे दिव्यांग मनोज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने अज्ञात चालक...

मोहल्ले लोधियान में सड़क किनारे नशे की हालत में लेटे एक दिव्यांग को शनिवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन आनन-फानन घायल दिव्यांग को सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मनोज (23) पुत्र तेजराम निवासी मोहल्ला चुन्नी रात 9 बजे घर से निकला था। कुछ ही दूरी पर दूसरे मोहल्ले लोधियान में रात 11 बजे सड़क किनारे नशे में लेटे दिव्यांग को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चल गया। इसके बाद वहां लोगों की भीड गई और परिजन भी मौके पर आ गए ।
घायल दिव्यांग की बहन संजू उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची । जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मनोज दिन भर शहर में घूमता रहता था और शराब पीने का आदी था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिल गई है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी । परिजनों ने जताई हत्या की आशंका चन्दौसी। मनोज समाजवादी पार्टी का समर्थक बताया जा रहा है। इसी के चलते करीब 7 वर्ष पूर्व संभल में मनोज के साथ मारपीट की गई थी। मनोज की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसका मुकदमा जिला न्यायालय में विचाराधीन है। भाभी कविता पत्नी लालू ने बताया कि सोमवार को न्यायालय में तारीख थी। डर के कारण मनोज हरिद्वार चला गया था इसीलिए पिछले 2 तारीख पर नहीं गया था। इसीलिए परिजनों ने मनोज की हत्या की आशंका जताई है ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




