प्रसव के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पीएचसी गवां में हंगामा

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में एक प्रसूता विदिशा देवी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्हें उचित इलाज न मिलने का दुख है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रसव के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पीएचसी गवां में हंगामा

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में उस समय कोहराम मच गया जब एक प्रसूता की प्रसव के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गांव केसरपुर निवासी रनवीर की पत्नी विदिशा देवी को शुक्रवार शाम करीब 6 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन कस्बा गवां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ती रही, लेकिन बार-बार अवगत कराने के बावजूद चिकित्सकीय स्टाफ ने इसे सामान्य स्थिति बताकर गंभीरता से नहीं लिया।परिजनों का कहना है कि समय रहते उचित इलाज नहीं मिलने के कारण शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रसव के दौरान विदिशा देवी को महिला चिकत्सक ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे महिला की मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई और परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही परिजनों ने बिभाग का मामला होने पर महिला की पोस्टमोटम रिपोर्ट में गड़बड़ी होने की भी आशंका जताई है वही थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।