तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 41 वाहनों के काटे चालान

Mar 01, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत, यात्री मालकर अधिकारी योगेन्द्र कुमार यादव ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया। 41 वाहनों का ओवर स्पीड पाकर 84 हजार रुपये का चालान वसूला गया। हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्रंकन ड्राइविंग, और मोबाइल फोन के उपयोग पर भी चालान किए गए।

 तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 41 वाहनों के काटे चालान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शनिवार को यात्री मालकर अधिकारी योगेन्द्र कुमार यादव ने यातायात नियमों का पालन कर सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। 41 वाहनों का ओवर स्पीड़ संचालन करते हुए पाए जाने पर चालान करते हुए 84 हजार रुपये प्रमशन शुल्क वसूल किया। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हेलमेट के अभियोग में 01 चालान किया गया। सीट बेल्ट के अभियोग में 03 चालान, ड्रंकन ड्राइविंग में एक, मोबाइल फोन के अभियोग में 02 चालान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त चालक वाहन चालकों व परिचालकों को ओवरलोड वाहन न चलाने, सभी प्रपत्रपूर्ण रखने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तीव्र गति से वाहन न चलाने, नशा अथवा नींद की स्थिति में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के प्रति जागरूक किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।