Sambhal News: सड़क पर उतरी पुलिस, नियम तोड़ने पर 1365 वाहनों पर कार्रवाई

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: पुलिस ने सड़क हादसों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ ट्रैफिक महाअभियान चलाया। 957 वाहनों के चालान और 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक चालान हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट की अनदेखी के कारण किए गए। सड़क सुरक्षा का पालन स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

Sambhal News: सड़क पर उतरी पुलिस, नियम तोड़ने पर 1365 वाहनों पर कार्रवाई

Sambhal News: यातायात नियमों की लगातार अनदेखी कर सड़क हादसों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ पुलिस ने ट्रैफिक महाअभियान चलाकर सख्त संदेश दिया। पिछले सात दिनों से आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था की खामियों, नियमों की अनदेखी और बढ़ते हादसों के खतरे को प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा था। जनहित से जुड़ी इस मुहिम का असर साफ दिखाई दिया, जब ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम पूरे जिले में सड़कों पर उतरी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

अभियान का विवरण

अभियान के दौरान जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। पुलिस ने हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने, ट्रिपल राइडिंग करने, मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाने, गलत नंबर प्लेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की। पूरे अभियान में यातायात पुलिस द्वारा कुल 957 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 20 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। वहीं परिवहन विभाग द्वारा भी 398 वाहनों के चालान किए और 21 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान सबसे अधिक वाहन चालक हेलमेट न पहनने के कारण पुलिस के शिकंजे में आए। वहीं चार पहिया वाहन चालकों पर भी सीट बेल्ट की अनदेखी भारी पड़ी। तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर सड़कों पर शोर मचाने वालों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। कई वाहन ऐसे भी मिले जिन पर नियमों के विपरीत फैंसी और गलत नंबर प्लेट लगी हुई थी। इन सभी के खिलाफ नियमानुसार चालान किए गए।

सड़क सुरक्षा का महत्व

सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का पालन केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

- अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ।

सामान्य प्रश्न

इस अभियान में कुल कितने वाहनों के चालान किए गए?
इस अभियान में कुल 957 वाहनों के चालान किए गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSambhal News: सड़क पर उतरी पुलिस, नियम तोड़ने पर 1365 वाहनों पर कार्रवाई