Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsTraffic Chaos Erupts Between Anupshahr and Rajpura Police During Ganga Mela
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अनूपशहर और रजपुरा पुलिस आमने-सामने

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अनूपशहर और रजपुरा पुलिस आमने-सामने

संक्षेप:

Sambhal News - गंगा मेले के दौरान मंगलवार रात, सिसौना डांडा के टी-पॉइंट चौकी पर अनूपशहर और रजपुरा पुलिस के बीच भिड़ंत हुई। इस घटना से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। रजपुरा थाना प्रभारी ने स्थिति को संभाला और जाम को खुलवाया।

Nov 05, 2025 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

गवां। सिसौना डांडा गंगा मेले के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण के दौरान मंगलवार रात को रजपुरा थाना क्षेत्र के टी-पॉइंट चौकी पर अनूपशहर और रजपुरा पुलिस आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। नोकझोंक की सूचना पर पहुंचे रजपुरा थाना प्रभारी ने अनूपशहर पुलिस को समझाकर वापस भेज दिया और जाम खुलवाया। टी-पॉइंट चौकी बुलंदशहर और संभल जनपद की सीमा पर स्थित है। मंगलवार रात करीब 9 बजे, अनूपशहर पुलिस यहां पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रजपुरा पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने भी अनूपशहर से आने वाले वाहनों को रोक दिया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति बिगड़ती देख दोनों थानों की पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। बढ़ते विवाद की सूचना मिलते ही रजपुरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और तत्परता से जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों ओर का ट्रैफिक सामान्य हुआ और वाहनों की लंबी कतार धीरे-धीरे खत्म हो गई। इस दौरान जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोग अपने वाहनों से उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जताते रहे। लंबे जाम के कारण कई वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से निकलने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दोनों थानों की पुलिस में समन्वय रहता, तो ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं होती। पुलिस को जनता की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए। बॉर्डर पर तैनात टीमें अगर आपसी तालमेल से काम करें, तो जाम जैसी समस्या नहीं होगी। करीब एक घंटे की अफरातफरी के बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने लगा। दोनों जिलों में मेला है। इसी के चलते रोड पर ट्रैफिक का दबाव था, इसी कारण वाहन रुकते चलते गए। अनूपशहर पुलिस को समझा दिया गया है कि ट्रैफिक को न रोका जाए। आलोक सिद्धू, सीओ, गुन्नौर