ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलदो दिन की बंदी को निरस्त करने की व्यापारियों ने उठाई मांग

दो दिन की बंदी को निरस्त करने की व्यापारियों ने उठाई मांग

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार और रविवार दो दिन की बंदी को निरस्त करने की मांग की...

दो दिन की बंदी को निरस्त करने की व्यापारियों ने उठाई मांग
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 26 Aug 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार और रविवार दो दिन की बंदी को निरस्त करने की मांग की है। इस संदर्भ में बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार की सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित को सौंपा। ज्ञापन में कहा होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई एवं बेकरी उद्योगों का लगभग 50 प्रतिशत कारोबार शनिवार व रविवार को होता है। मिठाई एवं बेकरी उत्पाद दो दिन के बाद सोमवार को खराब होने के कारण बेकार हो जाते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि दो दिन के लॉकडाउन का उद्देश्य बाजारों को सैनिटाइज करना है। लेकिन सिर्फ वीआईपी क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश बाजारों को सैनिटाइज नहीं किया जाता। सैनिटाइज पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी में किया जाए। मांग की गई कि साप्ताहिक बंदी को लागू किया जाए। जिससे सरकार के राजस्व एवं व्यापारियों को हो रहे नुकसान को रोका जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी, अनुज वार्ष्णेय, सुशील कुमार छोटू, तनवीर अहमद, मोहम्मद राशिद, सुभाष चंद्र पाल, गोविंदा, अंकुर साहनी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें